{"_id":"5ce9871fbdec22078d3300bf","slug":"15588084009-yamuna-nagar-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल बजाकर बुजुर्ग महिला का बाहर बुलाया, पता पूछने के बहाने कानों से झपटी सोने की बालियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेल बजाकर बुजुर्ग महिला का बाहर बुलाया, पता पूछने के बहाने कानों से झपटी सोने की बालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेपर मिल गुरुद्वारा के पास पता पूछने के बहाने एक युवक ने बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली। आरोपी युवक ने घर की बेल बजाकर बुजुर्ग महिला से गेट खुलवाया। इसके बाद पता पूछने के बहाने उसके कानों से बालियां झपटकर फरार हो गया। घटना शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे की है। उस समय बुजुर्ग घर पर अकेली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पेपर मिल गुरुद्वारा के नजदीक रहने वाली चन्द्रकातां सपरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह घर में अकेली थी। इस दौरान घर की बेल बजी तो वह दरवाजा खोलने के लिए बाहर निकली। एक लड़का उससे सुभाष नाम के व्यक्ति के मकान का पता पूछने लगा है। उन्होंने उससे कहा कि उसे इसके बारे में नहीं पता है। आप आगे पता कर ले। जैसे ही वह घर के अंदर जाने के लिए मुड़ी तो उस युवक ने उसके कानों की दोनों सोने की बालियां छीन ली। बालियां छीनते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। वह चिल्लाई। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी युवक का पीछा किया। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा।
एक्टिवा पर जाते हुए दो युवक हुए कैद
घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने फोन के माध्यम से अपने परिजनों व रिश्तेदारों की इसकी सूचना दी। सूचना के बाद महिला के घर उसके रिश्तेदार और पड़ोसी पहुंची। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांची। फुटेज में पौने एक बजे के लगभग एक एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक जाते हुए दिखाई दे रहे। पीड़ित महिला के मुताबिक पीछे बैठा लड़के ने ही उसकी बालियां छीनी हैं। ये सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। एक्टिवा के नंबर और तकनीकी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
फुटेज के आधार पर चल रही आरोपी की तलाश :
थाना शहर एसएचओ रतन लाल यादव का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक आए। साथ ही एक्टिवा का नंबर भी आया। नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले को सुलझा दिया जाएगा।