फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेज रफ्तार का कहर जारी, हादसों में दो की गई जान, दो ने कूद कर बचाई

तेज रफ्तार का कहर जारी, हादसों में दो की गई जान, दो ने कूद कर बचाई

Sat, 25 May 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार का कहर जारी, हादसों में दो की गई जान, दो ने कूद कर बचाई

विज्ञापन
जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। रोजाना सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। माहभर में तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते सड़कों पर 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर एक बार फिर देखने का मिला। जिले में हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक हादसे में पेड़ से टकराने के बाद कैंटर में लगी आग के बाद दो लोगों ने कूद कर जान बचाई।

पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, व्यक्ति की मौके पर मौत :
पहला हादसा नेशनल हाइवे 73ए पर मलिकपुर खादर के पास हुआ। जहां जगाधरी की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। जिसमें हिमाचल के मतरालियों गांव निवासी 42 वर्षीय संजू की मौके पर ही मौत हो गई और उसका ड्राइवर इमाम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक इमाम ने बताया कि वह जगाधरी में कार के टायर बदलवाने के लिए आए थे। टायर बदलवा कर गांव वापस जा रहे थे। मलिकपुर खादर गांव के पास चलती कार एकदम से अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार इतनी तेज रफ्तार थी कि जब कार पेड़ से टकराई तो इसका धमाके की आवाज बहुत दूर तक गई। कार के पेड़ से टकराने के बाद परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह से बिखर कर साइड की झाड़ियों में जा गिरी और कार के कई पार्ट बहुत दूर तक बिखर गए।
विज्ञापन


खिड़कियां तोड़ कर कार में फंसे घायल व मृतक का निकाला बाहर :
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों और दुकानदार मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर जब जाकर देखा तो एक क्षतिग्रस्त कार सड़क किनारे साइड में पड़ी है और उसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल बुरी तरह से फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई और एंबुलेंस के मदद के लिए भी कॉल की गई। पुलिस ने कार की खिड़कियां तोड़कर घायल व मृतक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेज दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची छछरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिकपुर के पास हर माह होता है हादसा, नहीं है कोई चेतावनी बोर्ड :
आसपास के लोगों का कहना है कि हाइवे पर मलिकपुर के आसपास हर महीने कोई न कोई बड़ा हादसा हो रहा है। जिसमें लोगों की जाने जा रही हैं। उसके बावजूद भी एनएचएआई अधिकारी इस क्षेत्र में कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगवा रहे हैं। जिससे चालकों को पहले ही इस बात का आभास हो जाए की यह दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्र है। लोगों का कहना है कि विभाग को दोनों तरफ इस क्षेत्र से सौ-सौ मीटर दूरी पर एक चेतावनी बोर्ड लगवाना चाहिए।

थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि मलिकपुर गांव में कार पेड़ से टकरा गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


दो बाइकों की भिड़ंत में व्यक्ति की मौत :

तेज रफ्तार के चलते दूसरा हादसा पाबनी रोड पर हुआ। जहां दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। साढौरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से मेन बाजार साढौरा में दुकान है। उसकी दुकान के पास ही साढौरा के ही सुभाष ईश्वर शिंदे उर्फ बाबू राम सोने की धुलाई व पालिस करने की दुकान है। शनिवार अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे सुुभाष ईश्वर शिंदे निजी काम से अपनी बाइक पर यमुनानगर जा रहा था। वो भी अपनी बाइक पर उसके पीछे पीछे चल रहा था। जब वे सुबह करीब छह बजे पाबनी जगाधरी रोड पर गांव कागावालां मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया। आरोपी बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुभाष की दाहिनी साइड बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुभाष एकदम से सड़क पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। उसने घायल सुभाष को संभाला और राहगीरों की मदद से उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में ही सुभाष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।


शॉर्ट सर्किट होने से कैंटर में लगी आग, अनियंत्रित हो पेड़ से टकराया :
रादौर। रादौर-जठलाना रोड पर पालेवाला चौक के निकट शनिवार की सुबह सात बजे कैंटर में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। जिसके बाद तेजी से कैंटर आग की चपेट में आ गया। समय रहते कैंटर में सवार चालक व परिचालक खिड़की खोलकर नीचे कूद अपनी जान बचाई। गांव संधाला निवासी कैंटर चालक रिंकू व उसका एक साथी रादौर की ओर से यमुना घाट पर रेत लोड करने के लिए जा रहे थे। लगभग सात बजे जठलाना रोड पर पालेवाला चौक के निकट चलते कैंटर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी तो कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। थाना जठलाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी और पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed