फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध रूप से चल रहे 54 स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों को बंद करने के आदेश

अवैध रूप से चल रहे 54 स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों को बंद करने के आदेश

Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे 54 स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों को बंद करने के आदेश

विज्ञापन
खिजराबाद। ताजेवाला में अवैध स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों को सील करने के बाद प्रदूषण विभाग ने 40 और प्लांटों को बंद करने का फैसला लिया है। यानि जिले में बिना परमिशन और बिना एनओसी के अवैध रूप से चल रहे 54 स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों बंद किए जाएंगे। तत्कालीन माइनिंग अधिकारी की विजिलेंस जांच शुरू होने के बाद प्रदूषण और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी हरकत में आएं हैं। प्रदूषण विभाग की कार्रवाई के दौरान कुछ नेताओं ने भी अधिकारियों की कार्रवाई पर दबाव डालने का प्रयास किया था, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। प्रदूषण विभाग के आरओ का कहना है कि सीलिंग के दौरान कोई हरकत ना हो, इसके लिए पुलिस फोर्स भी मांगी गई है। अगले सप्ताह तक सभी 54 प्लांटों को सील लगा दी जाएगी।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

ताजे वाला में हो रहे अवैध खनन और अवैध तरीके से चल रहे स्क्रीनिंग प्लांटों और क्रशरों का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। अमर उजाला द्वारा उठाए गए मुद्दे कि गूंज चंडीगढ़ और दिल्ली तक हुई थी। जिसके कारण संबंधित विभागों के हाथ पांव फूल गए थे और ताजे वाला में चल रहे अवैध प्लांटों को क्लोजर नोटिस भेज दिए गए थे।
विज्ञापन


जब स्क्रीनिंग प्लांट उखाड़े जा रहे थे, तब सो रहे थे अधिकारी
अमर उजाला में खबरें छपने के बाद कुछ चालाक संचालक अपना प्लांट ही उखाड़कर ले गए थे। उस वक्त उन्हें न तो प्रदूषण विभाग और न ही सिंचाई विभाग और खनन विभाग के अधिकारियों ने रोका। अधिकतर महंगी मशीनरी संचालक उठा ले गए थे। यहां अब केवल थोड़ा बहुत ही सामान पड़ा था। जिसे सील लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 54 अवैध स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों को बंद करने के आदेश मिले हैं। ताजेवाला स्थित सभी स्क्रीनिंग प्लांट और क्रशरों को सील लगा दी गई है। बाकि बची जगहों पर भी सीलिंग कर दी जाएगी।-निर्मल कश्यप, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed