फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सात साल की भतीजी से 17 साल के चाचा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

सात साल की भतीजी से 17 साल के चाचा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
सात साल की भतीजी से 17 साल के चाचा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की भतीजी के साथ 17 साल के नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की आवाज को सुनकर उसकी मां के जब वहां पहुंची तो आरोपी अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाया और बच्ची को नग्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
साढौरा के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सात साल की बेटी गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। 28 अप्रैल को वह खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए गई थी। दोपहर को गेहूं की कटाई करने बाद वह अपने घर के एक कमरे में आराम कर रही थी। जबकि उसकी बेटी दूसरे कमरे में पढ़ाई कर रही थी। नमाज के लिए अजान होने पर उसने बच्ची के कमरे में जाकर देखा तो वह वहां मौजूद नहीं थी। उसे गली में तलाशने के बाद वह पड़ोस में रहने वाले चाचा ससुर के घर पहुंच गई। कमरे के अंदर से बच्ची के रोने की आवाजे आ रही थी। जिसे सुनकर वह कमरे में पहुंच गई। वहां उसने देखा कि उसके चाचा ससुर का 17 साल का बेटा उसकी बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। उसे देखकर आरोपी ने बच्ची को छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया। वो अपनी बेटी को उठाकर कमरे से बाहर ले आई। उसने अपने पति को सारे मामले की जानकारी दी। उसके पति ने अपने चाचा से बात की तो उन्होंने आरोपी लड़के को कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास में नाबालिग लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की जगाधरी के सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई है। बिलासपुर की अदालत में बच्ची के बयान भी दर्ज करवाए गए। आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएसआई किरण बाला, जांच अधिकारी, थाना साढौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed