{"_id":"5cc20c89bdec22143439eca9","slug":"15562211332-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन जोत रहे दो किसानों पर सात लोगों ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन जोत रहे दो किसानों पर सात लोगों ने हमला कर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बसंतपुरा में जमीन की जुताई कर रहे दो किसानों पर सात लोगों ने भूसा भरने की तांगली, रॉड, दांती व कस्सी से हमला कर दिया। इसमें किसान मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके भाई बलकार सिंह को भी चोटें लगी है। मोहन सिंह का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने दोनों किसानों पर हमला किया।
रादौर पुलिस को दी शिकायत में बलकार सिंह ने बताया कि उन्होंने राजस्थान वासी अपने ताऊ के लड़के से साढ़े चार कनाल जमीन चार महीने पहले ली थी। इसका ब्याना किया गया था। इससे पहले भी दो साल पहले डेढ़ किला जमीन ली थी। गुरुवार को सात लोगों के साथ मिलकर उन दोनों भाईयों पर हमला कर दिया। उधर घायल मोहन के बेटे नवदीप ने कहा कि उनके पिता व चाचा की कोई गलती नहीं थी। वे नियमानुसार जमीन की जुताई कर रहे थे। फिर भी उन पर हमला किया गया। रादौर थाना प्रभारी रमेश कादियान का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में हैं। पुलिस घायल के बयान लेने गई थी। अभी ब्यान नहीं ले पाए। बयान होते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।