{"_id":"5cb8d3bfbdec221477611314","slug":"15556167742-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट के तार कटने से डाकघर में कामकाज ठप, दिखावे के लिए लगाई डोंगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटरनेट के तार कटने से डाकघर में कामकाज ठप, दिखावे के लिए लगाई डोंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती नगर। बीएसएनएल के तार कटने से डाकघर में लगभग दो सप्ताह से इंटरनेट नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से डाकघर का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। इस वजह से लोग बहुत परेशान हैं। लोग सुबह से चक्कर काटते रहते हैं। विभाग की तरफ से डाकघर में दिखावे के लिए मात्र एक डोंगल लगाई गई है। जो बंद पड़ी हुई है।
क्षेत्रवासी सुरेंद्र, श्याम लाल, रमेश आदि ने बताया कि जब से नगर में सीवरेज लाइन का काम चल रहा है तभी से बीएसएनएल के तारें कटने से डाकघर का काम ठप रहता है। डाक विभाग ने डाकघरों में इंटरनेट डोंगल लगाई हुई है। जिसमें एक कंपनी का सिम दिया गया है। लेकिन वह डोंगल आज तक नहीं चली। यह डोंगल मात्र दिखावा बनकर रह गई है। जबकि विभाग इसके लिए कंपनी को हर महीने काफी पैसा अदा करता होगा।
पोस्ट मास्टर लक्ष्मी चंद ने बताया कि बीएसएनल के तार अमूमन कटी रहती है। यह डोंगल जो लगी है। आज तक नहीं चली। इस बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा दिया गया है। डोंगल चलने से समस्या का हल होने की उम्मीद है।