फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खाने में नशीला पदार्थ देकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करता था पिता, रात को मां जागी तो हुआ खुलासा

खाने में नशीला पदार्थ देकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करता था पिता, रात को मां जागी तो हुआ खुलासा

Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
खाने में नशीला पदार्थ देकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करता था पिता, रात को मां जागी तो हुआ खुलासा
यमुनानगर। क्षेत्र में बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी पिता रात को अपनी 12 साल की बेटी व पत्नी के खाने में नशीला पदार्थ मिला देता था। पत्नी के सो जाने के बाद आरोपी अपनी बेटी से दुष्कर्म करता था। ऐसा कई दिनों से चल रहा था। बुधवार रात को जब पत्नी की अचानक आंख खुली तो वो यह देख दंग रह गई। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। मेरा पति मेरी बेटी का सौतेला बाप है। मेरा पति मेरी बेटी के साथ उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करता था और उसे धमकाता था कि अगर तूने अपनी मां को बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। आरोप है कि उसका पति रात को खाना खाते समय उनके खाने में नशीला पदार्थ मिला देता था। खाने खाने के बाद वे सो जाती थी और सुबह ही आंख खुलती थी। बुधवार रात को उसने खाना खाया और सो गई। रात को अचानक तीन बजे उसे रोने की आवाज सुनाई दी। उसकी आंख खुली तो वो भी नशे की हालत में थी। उसने अपनी बेटी से रोने के बारे में पूछा तो उसकी बेटी ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। काफी टाइम से जब आप घर पर नहीं होती हो तब भी उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है और रात को सोने के बाद भी दुष्कर्म करता है। जब वह विरोध करती है तो वह धमकी देता है कि अगर तूने इस बारे में किसी को कुछ कहा तो उसे जान से मार देगा। जब तक वह अपने पति से इस बारे में बातचीत करती आरोपी वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट व नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बतां दे कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित बच्ची का सौतेला पिता है। बच्ची महिला के पहले पति की संतान है। जबकि आरोपी व्यक्ति से शिकायत कर्ता महिला के पास दो बच्चे हैं। जो छोटे है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उन दोनों बच्चों को अपने साथ लेकर फरार हो गया। केस दर्ज करने के बाद वीरवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी को कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को उनके पास क्षेत्र से महिला शिकायत लेकर आई थी। जिसमें उसने अपने पति पर अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्जकर लिया है। लड़की का मेडिकल कराया गया। आरोपी अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सीमा देवी, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed