{"_id":"5cb8d1dcbdec227ce10d0c65","slug":"15556162918-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रेकी कर रात को रॉयल्टी के नाके पर ठेकेदार के कारिंदों को लूटने वाले तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में रेकी कर रात को रॉयल्टी के नाके पर ठेकेदार के कारिंदों को लूटने वाले तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के कनालसी घाट पर रॉयल्टी कर्मचारियों से हुई लूट के आरोपी पकड़े गए हैं। घाट से ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत लेकर जाने वाले सहारनपुर के गांव रावनपुर निवासी मोहम्मद अमजद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दिन के समय घाट से रेत लेकर गए थे। घाट से रेत ले जाते समय जब वे रॉयल्टी कटवाने लगे तो उसने कर्मियों को लूटने का प्लान बनाया था। रात को वह अपने साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर घाट पर आए और रॉयल्टी कर्मियों से मारपीट कर उनसे दस हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। यह खुलासा सीआईए वन की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी अमजद व उसके दो साथियों ने किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अमजद अगले दिन फिर घाट पर रेत लेने आया था। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
घाट के पास घूम रहे थे आरोपी, दबिश देकर दबोचा :
सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रॉयल्टी कर्मियों को लूटने वाले
तीनों आरोपी यमुना नदी के कनालसी घाट के पास घूम रहे है। सूचना पर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव रावनपुर निवासी मोहम्मद अमजद, शौकीन व सद्दाम के नाम से हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कनालसी घाट पर रॉयल्टी कर्मियों को लूटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।
वारदात के अगले दिन रेत भरने फिर आया था आरोपी :
इंचार्ज महावीर ने बताया कि तीनों आरोपी किराए की ट्रैक्टर ट्रॉली पर यमुना नदी पर खनन सामग्री भरने आते हैं। 27 मार्च को भी आरोपी मोहम्मद अमजद रेत भरने के लिए कनालसी घाट पर आया था। रेत भरकर जब वह रायल्टी की फीस घाट जमा करने लगा तो उसने कर्मियों के हाथों में पैसे देख उन्हें लूटने का प्लान बनाया था। योजना के तहत वह अपने साथी शौकीन व सद्दाम को बाइक पर साथ लेकर आया और मारपीट कर पैसे छीनकर ले गए। किसी को शक न हो अगले दिन आरोपी अमजद यमुना घाट पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर रेत भरने आया था। रूटीन की तरह सभी से बातचीत की थी।
विज्ञापन
भगवानगढ़ निवासी गोविंद, अंकुश व गौरव 27 मार्च की रात को यमुना नदी के कनालसी घाट पर रॉयल्टी नाके पर तैनात थे। रात करीब ढाई बजे तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर आए। उनके हाथ में लोहे की रॉड थी। आते ही उन्होंने रॉयल्टी कारिंदो के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उनके पास से 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। मामला बुड़िया थाना में दर्ज है।