फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चोरी का सामान यूपी बेचने जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी का सामान यूपी बेचने जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चोरी का सामान यूपी बेचने जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

यमुनानगर। चोरी का सामान उत्तर प्रदेश में बेचने के लिए जा रहे तीन आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की एक वारदात कबूल की। एक आरोपी पर पहले से ही 15 व दूसरे आरोपी पर दर्जनभर चोरी के केस दर्ज है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मेहर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि फतेहपुर पुल से होते हुए तीन चोर उत्तर प्रदेश चोरी का सामान बेचने के लिए जाएंगे। एएसआई अनिल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने फतेहपुर पुल पर जाकर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद तीन युवक आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ। जिसे वह उत्तर प्रदेश बेचने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में उनकी पहचान दडवा निवासी शर्मील उर्फ बच्चा, दड़वा निवासी शरमीन व उत्तराखंड के जिला सिरमौर के गांव बातापुर निवासी करण उर्फ कैनी के नाम से हुई।
विज्ञापन

दुकान में की थी चोरी
इंचार्ज मेहर सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को तीनों आरोपियों ने तेजली रोड स्थित श्री गणेश इंटरप्राइजेज की दुकान का शटर तोड़कर वहां से टूटियां व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। पूछताछ में आरोपियों ने इस चोरी को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी शर्मिल पर चोरी के 15 केस पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा दड़वा निवासी शरमीन पर भी दर्जन भर मामले दर्ज हैं। जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी करण दोनों आरोपियों का रिश्तेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed