फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दीवार फांदकर गुरुद्वारा के अंदर घुसे चोर, फिर रॉड से दानपात्र तोड़ चुराई ढाई लाख की नकदी

दीवार फांदकर गुरुद्वारा के अंदर घुसे चोर, फिर रॉड से दानपात्र तोड़ चुराई ढाई लाख की नकदी

Wed, 17 Apr 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर गुरुद्वारा के अंदर घुसे चोर, फिर रॉड से दानपात्र तोड़ चुराई ढाई लाख की नकदी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुुनानगर।
मॉडल टाउन स्थित जब्बी वाला गुरुद्वारा के दानपात्र को तोड़कर चोर करीब ढाई लाख रुपये की नगदी उड़ा ले गए। चोर रात करीब दो बजे दीवार फांदकर गुरुद्वारा में घुसा और चोरी को अंजाम दिया। पूरी वारदात गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में चोर कपड़ा बांधकर दीवार फांदकर गुरुद्वारे में दाखिल होता दिखाई दे रहा है। वह शीशे के दरवाजे से हॉल के अंदर आया और रॉड से दानपात्र का ताला तोड़कर उसके अंदर से नगदी निकाली। चोर ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के रुमाल में नगदी को बांधा और पोटली बनाकर खिड़की के रास्ते बाहर भाग गया। चोर करीब 30 हजार रुपये के सिक्के व छोटे नोट वहीं पर छोड़ गया है। पूरा घटनाक्रम करीब 25 मिनट का है। शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
मॉडल टाऊन स्थित जब्बी वाला गुरुद्वारा के हैड ग्रंथी सुखदेव सिंह ने बताया कि रोज की तरह देर रात वह मत्था टेककर गुरुद्वारा के मुख्य गेट को ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह करीब चार बजे चौकीदार पुराना हमीदा निवासी गुरुदेव उससे गेट की चाबी लेने के लिए आया। उसने गेट खोला और गुरुद्वारा के अंदर गया। अंदर जाते ही उसने देखा कि दानपात्र टूटा हुआ पड़ा है। उसने तुरंत इसकी सूचना उसे दी। वे मौके पर पहुंचे और गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को जानकारी दी। जिसके बाद प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चोरी करता हुआ मिला। करीब ढाई लाख रुपये की चोरी की बात कही गई है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब दो बजे अंदर घुसा
आरोपी रात 1.58 बजे गुरुद्वारा में पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसता है। हॉल की साइड में लगे शीशे के गेट से हॉल में एंट्री की। गुरुग्रंथ साहब के सामने हाल में रखे दानपात्र को नीचे गिराया। इसके बाद चोर ने लोहे की रॉड से दानपात्र को तोड़ दिया। उसने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई थी चोरी, नहीं पकड़े गए चोर :
प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि गुरुद्वारा में कुछ साल पहले भी चोरी हुई है। पुलिस ने तब भी अज्ञात पर केस दर्ज किया था। लेकिन अब तक पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई। तब भी चोरों ने दानपात्र से हजारों की नकदी चोरी की थी।

आंधी में नहीं सुनाई दी दानपात्र टूटने की आवाज
चौकीदार गुरदेव ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे ड्यूटी पर आ गया था। चोर पीछे के रास्ते से गुरुद्वरा में घुसे, जबकि वह मुख्य गेट के पास गश्त कर रहा था। रात को अंधड़ ने काफी शौर मचाया हुआ था। शायद इसी के चलते उसे दानपात्र को तोड़ने की आवाज नहीं सुनाई दी।



माडल टाउन के जब्बी वाला गुरुद्वारा में हुई चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रतन लाल, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed