{"_id":"5cae3725bdec224e4c204382","slug":"15549213281414-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पहले हुई थी युवती की शादी, 14 वर्षीय लड़की के पिता ने झांसा देकर किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह पहले हुई थी युवती की शादी, 14 वर्षीय लड़की के पिता ने झांसा देकर किया अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर के एक गांव से 22 वर्षीय संदिग्ध हालात में लापता हो गई। युवती की एक माह पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने 14 साल की बेटी के पिता पर उसे शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोपी व्यक्ति लापता युवती के पड़ोस में ही घर जमाई रह रहा था। पुलिस ने मामले में लापता युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय लड़की की बीती आठ मार्च को ही शादी हुई थी। हाल ही में उसकी बेटी उनके घर मिलने के लिए आई थी। छह अप्रैल की रात को उसकी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनके पड़ोस में घर जमाई बनकर रह रहा अराईयांवाला निवासी 42 साल रिषीपाल भी घर से गायब है। उनका आरोप है कि आरोपी रिषीपाल ने ही उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा किया है। आरोपी रिषीपाल उनके पड़ोसी की लड़की से शादी करके वर्ष 2003 से गांव में ही घर जमाई रह रहा था। आरोपी के पास तीन लड़कियां है। जिनमें सबसे बड़ी लड़की 14 साल की है। उन्होंने इस बारे में पड़ोसी से भी बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि छह अप्रैल की रात से वह लापता है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई मेहरचंद का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। दोनों के मोबाइल ट्रैक पर लगाए हुए है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।