फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार की टक्कर लगने से बाइक से उछलकर खंभे में लगा युवक का सिर, मौत, दूसरे युवक की टूटी टांग

कार की टक्कर लगने से बाइक से उछलकर खंभे में लगा युवक का सिर, मौत, दूसरे युवक की टूटी टांग

Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से बाइक से उछलकर खंभे में लगा युवक का सिर, मौत, दूसरे युवक की टूटी टांग

विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से खंभे से टकराई बाइक, सिर लगने से व्यक्ति की मौत, युवक की टूटी बाजू
रादौर में काम कर कुरुक्षेत्र के गांव गजलाना बाइक पर लौट रहे थे दो दोस्त
लौटते समय बकाना रोड पर कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक युवक उछलकर पोल से टकराया तो दूसरा सड़क पर गिरकर हुआ घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। बकाना रोड पर रादौर से छुट्टी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकराई। हादसे में व्यक्ति का सिर खंभे से लगने पर उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की बाजू में फैक्चर आ गया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
कुरुक्षेत्र के गांव गजलाना निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता अशोक कुमार राज मिस्त्री का काम करते है और वह अपने पिता के साथ ही मजदूरी काम करता है। उसके पिता अशोक कुमार रादौर की साई कालोनी रादौर में विनोद कुमार के मकान पर राज मिस्त्री का काम कर रहे है। शुक्रवार को वो और उसके गांव का ही रविकुमार (45) उसके पिता के साथ रादौर से मजदूरी काम पूरा करके देर शाम को अपने गांव गजलाना के लिए चले थे। वो और रविकुमार एक बाइक पर थे, जबकि उसके पिता अशोक कुमार दूूसरी बाइक पर सवार थे। जो उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। देर रात करीब साढ़े आठ बजे जब वे बकाना रोड से अपने गांव जा रहे थे तो रास्ते में राजिंद्र भट्ठा के पास पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक साइड में सड़क के किनारे खड़े बिजली के खम्बे में जाकर टकराई। खम्बा में टक्कर लगने से उसकी बाजू में फैक्चर आ गया। जबकि रविकुमार का सिर खम्बे में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। पिछे से आ रहे उसके पिता व अन्य राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने रविकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बाजू में फैक्चर आ गया।
विज्ञापन

इनसर्ट
पहिया पंक्चर होने से चलते ट्रैक्टर से गिरा चालक, कुचलने से मौत
खिजराबाद-बिलासपुर मार्ग पर गांव मलिकपुर बांगर के पास ट्रैक्टर के पहिया में पंक्चर हो गया। पहिया में पंक्चर होते ही चालक चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। खिजराबाद के गांव बॉम्बेपुर निवासी शोकत अली (27) ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार को शोकत अली ट्रैक्टर ट्रॉली में बजरी भरकर बिलासपुर जा रहा था। खिजराबाद बिलासपुर मार्ग पर जब वह मलिकपुर बांगर गांव के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर के पिछले पहिये में अचानक पंक्चर हो गया। पंक्चर होते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और चालक झटके के साथ ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद शोकत अली ने खुद ही अपने परिचित को फोन किया। इसके बाद वह बेहोश गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 38
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed