फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लघुशंका करने घर से बाहर आई किशोरी को अगवा कर चौबारे पर ले गया युवक, धमकी देकर किया दुष्कर्म

लघुशंका करने घर से बाहर आई किशोरी को अगवा कर चौबारे पर ले गया युवक, धमकी देकर किया दुष्कर्म

Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
लघुशंका करने घर से बाहर आई किशोरी को अगवा कर चौबारे पर ले गया युवक, धमकी देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
लघुशंका करने घर से बाहर आई किशोरी को अगवा कर चौबारे पर ले गया युवक, धमकी देकर किया दुष्कर्म
-जगाधरी की एक कॉलोनी की घटना, पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
लघुशंका के लिए घर से बाहर आई युवती को पड़ोसी युवक उठा ले गया। वह अपने घर के चौबारे पर ले गया और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने युवती से कहा कि इस बाबत किसी से बात की तो जान से मार दूंगा। डरी सहमी किशोरी ने अपनी मां को सारी घटना से अवगत करवाया। जिस पर लड़की की मां पुलिस के पास पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। देर शाम पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले शाहरूख ने पहले भी कई बार उसकी बेटी से गलत हरकतें की थी। जिनको हमने कई बार समझाया। आरोपी चार अप्रैल को उनके घर के चक्कर काट रहा था। हमने उसे भगा दिया था। रात को परिवार के लोग सो गए थे। सुबह करीब चार बजे उसने उठकर देखा तो उसकी लड़की अपने बिस्तर से गायब थी। उसने अपने पति को उठाकर यह बात उसे बताई। उसने व उसके पति ने आसपास एरिया में उसकी तलाश की। लेकिन वो कहीं नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद वे घर आ गए। इसके बाद सुबह पांच बजे उसकी बेटी वापस घर पर आ गई। तब उसने बताया कि वह रात को लघुशंका करने के लिए उठी थी। बाहर नल पर हाथ धोने लगी तो आरोपी शाहरूख उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कमला देवी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed