{"_id":"5ca3bfd5bdec2213f4135c27","slug":"15542354298-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की के विरोध पर करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहे। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की किसी काम से जा रही थी। रास्ते में करनाल के गांव कलरा निवासी दीपक और गांव धनौरा निवासी जगदीश ने उसकी लड़की को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहे। उसकी लड़की के शोच मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। उसकी लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।