{"_id":"5c95393cbdec2214374a76b8","slug":"15532834749-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आए आरोपी को देशी कट्टे के साथ किया काबू, फिर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर आए आरोपी को देशी कट्टे के साथ किया काबू, फिर भेजा जेल
विज्ञापन
जमानत पर आए आरोपी को देशी कट्टे के साथ किया काब
यमुनानगर। जेल से 15 दिन पहले ही जमानत पर आए आरोपी को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फायरिंग के मामले में जेल में सात साल की सजा काट कर रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने सवा दो किलो की गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।
सीआईए-वन इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार के साथ पश्चिमी यमुना नहर के बुड़िया पुल के पास घूम रहा है। एएसआई मोहकम की टीम ने मौके जाकर वहां वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी पिस्टल व दो जिंदा रांउड बरामद हुए। पूछताछ में जिसकी पहचान सुभाष नगर निवासी मनीष उर्फ गंजा के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी मनीष पर पहले भी फायरिंग करने का मामला है और इस मामले में उसे सात सात की सजा जेल में काट रहा है। 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। अब फिर वारदात की फिराक में घूमते हुए पकड़ा गया है।
सवा दो किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार :
सीआईए वन इंचार्ज महाबीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि नशीले पदार्थ के साथ एक आरोपी तेजली टी प्वाइंट पर घूम रहा है। गुप्ता सूचना के आधार पर एएसआई जसबीर की टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया, जब तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी पहचान डेहा बस्ती अग्रसेन चौक निवासी दीपक के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।