फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाथरूम करने गई किशोरी को मुंह बंद कर खींचकर ले गया युवक, गुहारे के पास ले जाकर किया दुष्कर्म

बाथरूम करने गई किशोरी को मुंह बंद कर खींचकर ले गया युवक, गुहारे के पास ले जाकर किया दुष्कर्म

Wed, 20 Mar 2019 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बाथरूम करने गई किशोरी को मुंह बंद कर खींचकर ले गया युवक, गुहारे के पास ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
बाथरूम करने गई किशोरी को अगवा कर ले गया युवक, गुहारे के पास ले जाकर किया दुष्कर्म
बिस्तर पर न मिलने पर तलाशते हुए पहुंचे परिजन
पुलिस ने आरोपी युवक पर किया केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
यमुनानगर। एक थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बने शौचालय में बाथरूम करने गई किशोरी का मुंह बंद कर युवक खींचकर गुहारे के पास ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रात को बिस्तर पर न देख जब परिजन उसकी तलाश में निकले तो किशोरी नग्न हालत में रोती हुई पड़ी मिली। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है।

एक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह 18 मार्च को उसकी लड़की खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गई थी। रात करीब 11.50 बजे उसकी अचानक आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। उसने अपने पति को उठाया और लड़की के बारे में बताया। इसके बाद वो और उसका पति बैटरी लेकर गली में उसकी तलाश करने के लिए निकले। घर से कुछ दूर चलने पर उन्हें एक लड़की के रोने की आवाज सुनाई दी। उसके पति व उसने नजदीक जाकर देखा तो उसकी लड़की नग्न अवस्था में गुहारे के नजदीक पड़ी हुई थी। उसकी लड़की ने उसे बताया कि वह बाथरूम करने के लिए घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। तभी उनके गांव का सोनू उर्फ काला उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे जबरदस्ती खींचकर यहां लाया और उसके साथ गलत काम किया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसविंद्र कौर कहना है कि मामले में आरोपी युवक पर केस दर्जकर लिया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed