फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 19 Mar 2019 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। विवाहिताओं का आरोप है कि उनके ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर उन्हें घर से निकाला है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
गांव रायपुर निवासी नीनू ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2016 में सरस्वती नगर निवासी हरविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे। मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ओम प्रकाश, परविंद्र, प्रवीन, पूजा, प्रवीन रानी व परमजीत ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, खिजराबाद निवासी अफसाना राणा ने बताया कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति सहारनपुर के मेहंदी सराई निवासी आरीफ राणा, जेबा राणा, सिमरन राणा, सिकंदर राणा व तहसीन राणा ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed