फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में स्टॉक कर रखी हुई अवैध देशी शराब की 370 पेटी बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की थी आशंका

घर में स्टॉक कर रखी हुई अवैध देशी शराब की 370 पेटी बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की थी आशंका

Sat, 16 Mar 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
घर में स्टॉक कर रखी हुई अवैध देशी शराब की 370 पेटी बरामद, लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किए जाने की थी आशंका

विज्ञापन
घर से देसी शराब की 370 पेटी बरामद, आरोपी काबू
31 मार्च से बंद होने है शराब ठेके, इसलिए किया जा रहा था स्टॉक, जिले के अलग अलग हिस्सा में सप्लाई की जानी थी शराब

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। लेबर कालोनी स्थित एक घर में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि यह शराब आगामी लोकसभा चुनाव में सप्लाई के लिए स्टॉक की जा रही थी। वहीं, पुलिस के अनुसार 31 मार्च को ठेके बंद होने पर आरोपी ने शराब स्टॉक की हुई थी। सीआईए वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर यहां से देशी शराब की 370 पेटियां बरामद की। ठेके बंद होने के बाद जिले के अलग अलग हिस्सों में सप्लाई किया जाना था। अवैध देशी शराब रखने के आरोप में पुलिस ने हरबंसपुरा निवासी गौरव राणा के को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए वन इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ लोग पहले से ही शराब का स्टॉक लगाने की तैयारी कर रहे है। इसी के तहत उन्हें सूचना मिली थी कि लेबर कॉलोनी स्थित एक घर में अवैध शराब स्टॉक की जा रही है। जो कि नियम के विरुद्ध है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम का गठन किया गया। टीम ने दबिश दी तो लेबर कॉलोनी स्थित एक घर में देसी शराब की भारी मात्रा में पेटियां रखी हुई थी। जांच की गई तो पता चला कि यह शराब की पेटियां हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी गौरव राणा की है। जब उन्होंने जांच की तो पेटियों की कुल संख्या 370 पाई गई। सभी देशी शराब की थी। इसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने जांच की तो यह शराब हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी गौरव राणा की निकली। पुलिस ने आरोपी से शराब से संबंधित दस्तावेज व परमिट मांगा। लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज दिखाने में असमर्थ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं पर रहेगी नजर :
पुलिस सूत्रों के अनुसार चुनाव को लेकर कई पार्टी के कार्यकर्ता वोटरों को लुभाने के लिए शराब व पैसा बांटते है। इसके लिए अभी से शराब व पैसों का स्टॉक लगाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो पार्टियों से जुड़े कार्यकर्ताओं व नेताओं पर उनकी नजर है। क्योंकि कार्यकर्ता अभी से शराब का स्टॉप लगाने में जुटे हुए है। ऐसे कार्यकर्ताओं पर पुलिस नजर जमाए हुए है। जो भी ऐसी अपराधिक गतिविधि में संलिप्त दिखाई देगा, उसपर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने दबिश दी तो अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर जमानत पर छोड़ दिया गया है। 31 मार्च को शराब ठेके बंद हो रहे है। जिसको लेकर आरोपी ने स्टॉक किया हुआ था।
- महावीर सिंह, इंचार्ज, सीआईए वन।
फोटो : 25 व 26
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed