फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मोबाइल ठीक करवाने आए युवक को संतपुरा गुरुद्वारा के पास घेरा, छह जगह चाकू से किए वार, घायल

मोबाइल ठीक करवाने आए युवक को संतपुरा गुरुद्वारा के पास घेरा, छह जगह चाकू से किए वार, घायल

Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल ठीक करवाने आए युवक को संतपुरा गुरुद्वारा के पास घेरा, छह जगह चाकू से किए वार, घायल

विज्ञापन
मोबाइल ठीक करवाने आए युवक को छह जगह चाकू से गोदा, घायल
दूसरे युवक ने भागकर बचाई जान, लोगों आता देखकर अधमरा छोड़कर युवक हुए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बाइक पर मोबाइल ठीक करवाने आ रहे दो युवकों को आठ से दस युवकों ने मॉडल टाउन स्थित संतपुरा गुरुद्वारा के सामने घेर लिया। युवकों ने बिना मौका दिए बाइक चला रहे युवक पर रोड व चाकू से हमला कर दिया। जबकि पीछा बैठा दूसरा युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। बदमाशों ने युवक ने चाकुओं से छह वर किए। वे तब तक वार करते रहे जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। खून से लथपथ युवक को देखकर व शोर की आवाज सुनकर उस ओर दौड़े तो बदमाश युवक मौके से फरार हो गए। लेकिन खून से लथपथ युवक जमीन पर गिर गया। राहगीरों ने उसे किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया। और ट्रामा सेंटर लेकर आए, लेकिन परिजनों ने उसे किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। उधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और दूसरे युवक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

बॉक्स
जीएनजी कॉलेज के पास जाना था मोबाइल ठीक करवाने
पुलिस को दी शिकायत में हैबतपुर निवासी सौरव ने बताया कि वह मलिकपुर निवासी अंकुश के साथ बाइक पर उसका मोबाइल ठीक करवाने जीएनजी कॉलेज की तरफ जा रहे थे। बाइक उसका दोस्त अंकुश चला रहा था। जैसे ही वे संतपुरा गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो आठ-दस युवकों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वे संभल पाते उन्होंने रॉड व चाकुओं से हमला कर दिया। उसने खुद वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सौरव ने बताया कि युवकों ने अंकुश ने छह जगह चाकुओं से वार किए। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी व खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए, जिन्हें देखकर वे फरार हो गए। घायलावस्था में किसी तरह से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सौरव के बयान दर्ज किए और बदमाश युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

फोटो-22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed