फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पंचायती राज के तीन अधिकारियों पर प्लान के फंड में धांधली कर पैसे हड़पने का आरोप

पंचायती राज के तीन अधिकारियों पर प्लान के फंड में धांधली कर पैसे हड़पने का आरोप

Sat, 02 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज के तीन अधिकारियों पर प्लान के फंड में धांधली कर पैसे हड़पने का आरोप

विज्ञापन
पंचायती राज के तीन अधिकारियों पर प्लान के फंड में धांधली कर पैसे हड़पने का आरोप
जिप सदस्य राजेश कटारिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव व सीएम विंडो को भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जिला परिषद के वार्ड नंबर पांच के सदस्य राजेश कटारिया ने विकास कार्यों में प्लान के फंड में धांधली कर पैसे हड़पने का पंचायती राज के तीन अधिकारियों पर आरोप लगाया है। कटारिया ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व सीएम विंडो को दी है।

राजेश कटारिया ने शिकायत में बताया कि गांव मखौर में जिला योजना के तहत विकास कार्य स्वीकृत हुए थे। गांव के सरपंच व ग्रामीणों ने उन्हें लिखित में शिकायत की थी कि उनके गांव में स्कीम के तहत विकास कार्यों से संबंधित कोई भी निर्माण सामग्री विभाग द्वारा नहीं पहुंचाई गई। जबकि अधिकारियों ने बिल काटकर अदायगी के लिए बिल प्रस्तुत कर दिए है। जिससे स्पष्ट होता है कि अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर मोटी कमीशन लेकर धांधली की है। जब उसने संबंधित अधिकारियों से इस बारे में बात की तो आरोप है कि उन्होंने उसके साथ बदतमीजी की। कटारिया ने बताया कि बीती 26 फरवरी को भी उन्होंने सीएम विंडो में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ जांच कर उनके द्वारा काटे गए बिलों की अदायगी को तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग की और आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed