फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, हादसों में दो युवकों की गई जान, सात घायल

तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, हादसों में दो युवकों की गई जान, सात घायल

Tue, 19 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार व लापरवाहीं फिर पड़ी भारी, हादसों में दो युवकों की गई जान, सात घायल

विज्ञापन
रफ्तार और लापरवाही : दो हादसों में दो युवकों की गई जान, सात घायल
- पाबनी रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों समेत तीन युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
- मोहाली में निजी कंपनी से घर लौट रहे थे दो भाई व उनका साथी
- सुढैल रोड पर गुगलों के पास टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक सप्ताह मनाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अवहेलना व लापरवाही के चलते रोजाना सड़के खून से लाल हो रही है। कहीं न कहीं रोजाना लोगों की जान जा रही है। सप्ताहभर में दस लोगों की जान जा चुकी है। इसी कड़ी में अलग अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। घायलों का उपचार अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने सभी मामले में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया।
हादसा नंबर एक
ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों व उनके साथी को मारी टक्कर, भाई की मौत, तीन घायल :
मैहलावाली निवासी बलिंद्र सिंह ने बताया कि वह मोहाली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसके साथ उसका भाई सलिंद्र कुमार (24) भी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार को वो, उसका भाई सलिंद्र और उनका साथी श्याम सुंदर पुरी कॉलोनी जगाधरी निवासी अमन बाइक पर सवार होकर सुबह दस बजे मोहाली में कंपनी की मीटिंग के लिए गए थे। मीटिंग समाप्त होने के बाद देर शाम को वे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जब वे पाबनी रोड पर गांव मंधार बस अड्डा के पास पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई और उन्हें टक्कर मार दी। इसी दौरान जगाधरी की तरफ से आ रहे एक अन्य बाइक सवार को भी ट्रैक्टर चालक ने अपनी चपेट में लिया गया। हादसे में वे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसके भाई सलिंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि बलिंद्र, अमन व एक अन्य को अस्पताल में उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
हादसा नंबर दो : एक मौत
टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान :
गुगलो निवासी रामजी ने छप्पर पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसके पास पांच लड़के है। उसका सबसे बड़े लड़के से छोटा लड़का कमल कुमार उर्फ रमन (18) गांधी नगर में खराद की फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता था। रोजाना की तरह शनिवार को करीब साढ़े आठ बजे सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर यमुनानगर गया था। उसके जाने के बाद वह भी अपनी मजदूरी के काम से दराजपुर चला गया। कुछ देर बाद उसके पास गुगलो निवासी रजन कुमार आया और उससे बोला की आपके लड़के कमल कुमार का गुगलो शराब ठेका के पास हादसा हो गया। वह तुरंत उसके साथ मौके पर गया। लेकिन तब तक उसके बेटे को वहां से अस्पताल ले गए थे। वह अपने लड़के को देखने के लिए सरकारी अस्पताल जगाधरी में गया। उसके बाद ट्रॉमा सेंटर गया। वहां से उसे पता चला कि उसका लड़के पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जहां उसकी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। जब उन्होंने आसपास के लोगों से पूछा तो उन्हें पता चला कि सुढैल की तरफ से टाटा एस मैजिक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए गुगलो शराब के ठेके के पास उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी पीजीआई में मौत हो गई। उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में टाटा मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हादसा नंबर तीन : तीन घायल
डिवाइडर क्रास कर कार ने आटो को मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल :
भंभौली निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि वह आटो चालक है। शाम करीब चार बजे बस अड्डा भंभौली से अपने थ्री व्हीलर में जगाधरी के लिए सवारियां बिठाकर चला था। जब वह नाका रक्षक विहार के पास पहुंचा तो उसने वहां पर एक सवारी उतारी और थोड़ा आगे धीरे से चला ही था कि सामने से तेज गति से एक कार आई। देखते ही देखते कार चालक ने लापरवाही से कार चलाकर डिवाइडर पर चढ़ा दी और दूसरी साइड में आकर उसके थ्री व्हीलर में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसे व थ्री व्हीलर में बैठी अन्य सवारियों को चोटे आई। उसी समय पिछे से एक बाइक चालक ने उसे व ऑटो में बैठे एक लड़के व औरत को जख्मी हालात में बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उन्हें पता चला कि आरोपी कार चालक ज्ञान चंद था। उसने शराब पी रखी थी। हादसे में उसके अलावा ऑटो में बैठे पिरथी का माजरा निवासी राजेश, ज्वालापुर निवासी बेबी को भी गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
बॉक्स
हादसा नंबर चार : एक घायल
अनियंत्रित होकर सर्विस स्टेशन में घुसा ट्रैक्टर, मिस्त्री घायल :
चौथा हादसा छप्पर तलाकौर रोड पर भाजपा नेता जसविंद्र अमली के निवास के नजदीक हुआ। जहां चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर को सर्विस स्टेशन में घुसा दिया। हादसे में वाहन की सर्विस कर रहे मिस्त्री छप्पर निवासी मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। आरोपी ट्रैक्टर चालक टैंक लेकर थाना छप्पर से तलाकार की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर की गति अधिक होने पर वह अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद वह वर्कशॉप में घुस गया। इस दौरान उसने मिस्त्री को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

वर्जन
क्षेत्र में हुए हादसों में पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामलों में आरोपी वाहन चालकों पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच की जा रही है। ललित कुमार, एसएचओ, थाना छप्पर
फोटो : 47 व 48
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed