{"_id":"5c69bc64bdec2255676807d2","slug":"155043348514-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे युवक को धमकाकर तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे युवक को धमकाकर तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर रोड पर तीन बदमाशों ने घर लौट रहे युवक से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शिव नगर कैंप निवासी रोहित ने बताया कि शनिवार को वह किसी काम से यमुनानगर गया था। काम समाप्त करके देर शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। जब वह चांदपुर रोड पर नंबरदार हवेली के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और धमकाते हुए उससे मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गए। किसी तरह उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के बाद पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया है। जंच अधिकारी एएसआई राजबीर का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।