{"_id":"5c69bb73bdec224be317f367","slug":"155043324418-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज आई छात्रा लापता, युवक समेत तीन पर शादी के लिए अगवा करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज आई छात्रा लापता, युवक समेत तीन पर शादी के लिए अगवा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉलेज गई छात्रा लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया अगवा करने का आरोप
बिलासपुर। अजीजपुर कलां से जगाधरी के एक कॉलेज पढ़ने आई छात्रा का अपहरण कर लिया गया। छात्रा के परिजनों ने अपहरण का आरोप अंबाला निवासी एक युवक, उसकी बहन व एक अन्य युवती पर लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर लिया है।
अजीजपुर कलां निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय लड़की जगाधरी के एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। 15 फरवरी को वो कॉलेज गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। जिसके बाद उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि अंबाला के गांव छोटी घेल निवासी मोहित ने शादी झांसा देकर अगवा कर लिया। अगवा करने में उनके गांव की पूनम व आरोपी युवक मोहित की बहन रीना ने उसका साथ दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक, उसकी बहन व गांव की अन्य युवती के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।