फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 दिन बाद होनी थी शादी, चचेरे भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

15 दिन बाद होनी थी शादी, चचेरे भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

Tue, 12 Feb 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
15 दिन बाद होनी थी शादी, चचेरे भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
शादी से 15 दिन पहले युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की दशमेश कॉलोनी में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का रहने वाला था। युवक की 26 फरवरी को गोंडा निवासी एक लड़की से शादी होनी तय हुई थी। लेकिन 15 दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय चचेरा भाई फास्टफूड की रेहड़ी लगाने गया हुआ था। देर रात काम खत्म करके जब वह कमरे पर पहुंचा तो उसे अपना चचेरा भाई फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
दशमेश कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह एग रोल व चाउमीन की रेहड़ी लगाता है। उसका चचेरा भाई यूपी के फैजाबाद निवासी अमित उर्फ चिट्टी (26) अपनी बुआ के पास जगाधरी की दुर्गा गार्डन कॉलोनी में रहता था। वह यहां स्टील फैक्ट्री में कार्य करता था। अक्सर चिट्टी उसके पास आ जाता था। रविवार की रात को चिट्टी उसके कमरे पर आया था। उस समय वह अपने काम पर गया हुआ था। रविवार देर रात करीब 11 बजे जब वह कमरे में लौटा तो उसने देखा कि चिट्टी ने कमरे में पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद उसने ये सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसकी तलाशी ली। लेकिन पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

कुछ माह पहले काट ली थी उंगलिया व बाइक समेत कूद गया था नहर में :
परिजनों ने बताया कि मृतक अमित उर्फ चिट्टी की शादी 26 फरवरी को यूपी में ही होनी तय हुई थी। जिसके लिए उसे कुछ दिनों बाद घर जाना था। परिजनों ने बताया कि अमित पिछले कई माह से मानसिक रूप परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते कुछ माह पहले भी उसने अपने हाथ की अंगुलियां काट ली थी। इसके बाद उसने बाइक समेत नहर में छलांग लगा दी थी। मगर उस समय लोगों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशमेश कॉलोनी में सुसाइड होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस जब पहुंची तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने जांच करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन युवक का मानसिक रूप से परेशान बता रहे है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed