फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर की वायरल

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर की वायरल

Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर की वायरल
महिला से दुष्कर्म कर वीडियो की वायरल, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने व्यक्ति पर दुष्कर्म की वीडियो बनाकर उसे वायरल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यूपी के हुसैनपुर निवासी नईम पर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह घर पर अकेली थी। उसका परिवार के सदस्य अपने काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान यूपी के गांव हुसैनपुर निवासी नईम उसके घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे फिर संबंध बनाने को कहा। लेकिन जब उसने मना कर दिया। तो आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी नईम पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई कोमल ने बताया कि नईम पर जगाधरी एक कॉलोनी के एक घर में घुस कर दुष्कर्म का आरोप है। उन्होंने बताया कि नामजद को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed