फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वकील सहित परिवार के पांच लोगों पर जमीन हड़पने का षडयंत्र रखने का आरोप, केस दर्ज

वकील सहित परिवार के पांच लोगों पर जमीन हड़पने का षडयंत्र रखने का आरोप, केस दर्ज

Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
वकील सहित परिवार के पांच लोगों पर जमीन हड़पने का षडयंत्र रखने का आरोप, केस दर्ज
जमीन हड़पने का षड्यंत्र में केस दर्ज
विज्ञापन

यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव खदरी निवासी एक महिला ने एक वकील और परिवार के चार लोगों पर उसकी जमीन हड़पने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाकर इसकी शिकायत एसपी को दी है। सिटी जगाधरी पुलिस ने जांच के बाद मामले में आरोपी वकील व परिवार के चार सदस्यों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। खदरी निवासी सुमित्रा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत 1987 में करंट लगने से हो गई थी। उनके पति की मौत के बाद परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। परिवार की जमीन में उसकी बेटियां और वह 1/3 भाग की मालिक बन गई थी। हर दिन हो रहे विवाद को देखते हुए उसने अपने ससुर को कहा कि वे जमीन का बंटवारा कर दें। 22 अप्रैल 2002 को परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में जमीन का बंटवारा हुआ। एक वकील के साथ उनके परिवार के अच्छे संबंध थे। हर फैसले में उसकी राय ली जाती थी। जमीन में कानून रूप से हक लेने के लिए वकील के माध्यम से एक दावा कोर्ट में डाला गया। आरोप है कि साल 2015 में उसके परिवार के लोगों के साथ मिलकर वकील ने एक दिवानी दावा उसके बेटियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस में डाल दिया। इसके बाद उसने एक दावा जगाधरी कोर्ट में डाल दिया। वहां पर वह शिकायतकर्ता पक्ष और आरोपी पक्ष दोनों की तरफ से पेश होता रहा। महिला का आरोप है कि वकील उन्हें धमकाता था कि परिवार की जायदाद में लड़कियों का कोई लेना देना नहीं है। पूरी सच्चाई पता चलने पर उसने शिकायत एसपी को दी। पुलिस ने अब रघुबीर, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, जगबीर सिंह पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed