फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ओवरलोड ने लील ली पांच दिन में चार जिंदगियां, विभाग का कार्रवाई का दावा

ओवरलोड ने लील ली पांच दिन में चार जिंदगियां, विभाग का कार्रवाई का दावा

Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड ने लील ली पांच दिन में चार जिंदगियां, विभाग का कार्रवाई का दावा

विज्ञापन
ओवरलोड ने पांच दिन में लील ली चार जिंदगियां, विभाग ने किया कार्रवाई का दावा
आरटीए विभाग ने कार्रवाई कर दो दिन में किया आठ लाख का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला में ओवरलोड लगातार हावी होता जा रहा है। पांच दिनों में ओवरलोड ने चार जिंदगियां लील ली। हादसों को लेकर पब्लिक भी गुस्से में हैं, परंतु प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की कोई तेजी नजर नहीं आ रही। इसी सुस्ती का अब ये ओवरलोड वाहन उठा रहे हैं। अब जिला की सड़कों पर इन्हीं का ही राज है। बेखौफ होकर ये वाहन सड़कों पर रफ्तार भर रहे हैं।
बॉक्स
सुबह से शाम तक ओवरलोड वाहन आएंगे नजर
कहीं भी नजर दौड़ाओ बस ये ही फर्राटा भरते नजर आएंगे। सड़कों पर सुबह से देर रात तक ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं। मोटी कमाई के फेर में वाहन मालिकों को यातायात नियमों का ध्यान ही नहीं रहता। दूसरी ओर यातायात विभाग द्वारा भी ऐसे माल वाहक वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में वाहन मालिक व चालकों के हौसले बुलंद हैं। मालवाहक वाहन चालक बेखौफ सड़कों पर यातायात पुलिस के नाक के नीचे ओवरलोड वाहन पार कर रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा छोटे वाहनों पर तो लगातार कार्रवाई की जाती है लेकिन भारी वाहनों की जांच तक नहीं की जा रही। जिससे इन वाहनों के चालकों को यातायात नियमों से कोई सरोकार नहीं रहता और वे जब चाहे तब मनमाने ढंग से सामान लोड कर गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं। बॉक्स
विज्ञापन

विभाग ने दो दिन में काटे आठ लाख के चालान
उधर, आरटीए विभाग ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने की बात कर रहा है। विभाग के अनुसार इन वाहनों पर कार्रवाई कर दस लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। इसके साथ ही दो से तीन टीम बनाई गई है जोकि अलग-अलग एरिया में जाकर इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की तरफ से लगातार ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए दो से तीन टीम बनाई गई है। विभाग ने दो दिन में आठ लाख रुपये का जुर्माना किया है और यह कार्रवाई आगे की भी जारी रहेगी।
-केके भादू, आरटीए।
फोटो- 22
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed