{"_id":"5c2e5ffbbdec22570f3488a4","slug":"15465432155-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन अधिकारी बता ट्रक ड्राइवरों से अवैद्य वसूली करने वालों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खनन अधिकारी बता ट्रक ड्राइवरों से अवैद्य वसूली करने वालों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खनन अधिकारी बता ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली करने वालों को भेजा जेल
खिजराबाद। अपने आप को खनन अधिकारी बता ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली करने वालों को जेल भेजा गया। बीती रात कलेसर से आगे लालढांग पर हरियाणा से उतराखंड जाने वाले रेत से भरे ट्रकों को रोक कर उनसे अवैध वसूली के मामले में खिजराबाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों पर अवैध वसूली सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खिजराबाद पुलिस को दिए बयानों में ताजेवाला के खैरी बास निवासी गालिब ने बताया कि उसने अपने ट्रक में मंडौली घाट से देहरादून ले जाने के लिए रेत भरा। उसके साथ अन्य के भी ट्रक थे। जैसे ही उसका ड्राइवर कलेसर से आगे लगभग आठ बजे लालढांग पर पहुंचा तो एक्सयूवी कार सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। अपने आप को खनन अधिकारी बताकर कार सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर से खनन से भरे रेत के कागजात मांगे और उनको चालान के लिए धमकाया। कागजात नहीं दिखाने पर ट्रक ड्राइवर से एक हजार रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे ट्रकों को भी उन्होंने रुकवा लिया और उनसे भी गाड़ी के कागजात मांगे। दूसरी गाड़ी से भी उन्होंने एक हजार रुपये ले लिए। तभी वहां और गाड़ियों वाले आ गए और उनसे भी एक हजार रुपये मांगे। गाड़ियों वालों की संख्या अधिक हो जाने पर सभी ड्राइवर कार सवार युवकों पर भारी पड़ गए और उनसे कहासुनी हो गई।
कहासुनी होते होते बात झगड़े तक पहुंच गई और ट्रक ड्राइवरों व अन्य स्थानीय युवकों ने कार सवारों की धुनाई कर दी। ट्रक ड्राइवरों ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खिजराबाद पुलिस ने तीन युवकों को कार सहित अपने कब्जे में ले लिया। भीड़ का मौका पाकर उनमें से एक युवक भागने में सफल हो गया। तीनों युवकों की पहचान कुलजीत निवासी ढालूवाला देहरादून, कामिल निवासी मेहूवाला देहरादून और पिंटू निवासी अलाहर जठलाना के रूप में हुई है। तीनों युवकों पर सरकारी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बॉक्स
वर्जनसूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पकड़े गए युवकों से अवैध वसूली के हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं और मामला दर्ज कर युवकों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। दूसरी गाड़ी से वसूले गए हजार रुपये लेने वाला, इनका साथी भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राजीव, जांच अधिकारी। फोटो-26, 27