फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो भाईयों में विवाद, रॉड से हमला कर किया घायल, बचाने आए भांजे का तोड़ जबड़ा

ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो भाईयों में विवाद, रॉड से हमला कर किया घायल, बचाने आए भांजे का तोड़ जबड़ा

Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो भाईयों में विवाद, रॉड से हमला कर किया घायल, बचाने आए भांजे का तोड़ जबड़ा
ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो भाईयों में विवाद, रॉड से किया हमला
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर के दरियापुर में दो भाईयों में ट्यूबवेल के पानी को लेकर झगड़ा हो गया। एक भाई ने पहले दूसरे भाई के बेटे को ट्यूबवेल चलाने को लेकर धमकाया। इसके बाद चार युवकों के साथ मिलकर अपने भाई पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बचाने आए भांजे पर भी आरोपियों ने रॉड से हमला कर जबड़ा तोड़ दिया। दोनों घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने भाई की शिकायत पर भाई के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

दरियापुर निवासी हरनाम सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसके व उसके भाई हाकम ने गांव दरियापुर में ही ढाई एकड़ जमीन खरीदी हुई थी। जिसमें से उसने अपना हिस्सा कुछ समय पहले बेच दिया था और उस जमीन में लगा ट्यूबवेल का हिस्सा नहीं बेचा था। बीती चार दिसंबर को जब वह अपनी दूसरी जमीन के साथ लगती जमीन में पानी देने गया और अपना ट्यूबवेल चलाने लगा तो वहां पर मौजूद उसके भाई हाकम ने ट्यूबवेल के ग्रिप निकाल दिए। फिर वह वापस अपने घर आ गया। पांच दिसंबर को उसका लड़का प्रभजोत शाम करीब चार बजे अपने खेत से ट्यूबवेल बंद करके आ रहा था। उसी समय उसके भाई हाकम ने चार अन्य लड़कों के साथ मिलकर उसके लड़के का रास्ते रोक लिया। आरोपी हाकम सिंह ने कहां दोबारा ट्यूबवेल चलाने मत आना, अपने बाप को भेजना उसको बताएंगे ट्यूबवेल कैसे चलाते है। फिर वह शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने खेत फार्म में रकबा दरियापुर जा रहा था। जैसे ही वह अपने फार्म के गेट पर पहुंचा तो पीछे से चार लड़को ने उसे पकड़ लिया। उसके भाई हाकम ने उसके ऊपर लोहे की रॉड से वार किया। उसी समय मौका पर उसका भांजा सिमरजीत सिंह आया और छुड़ाने लगा। ी उसके भाई हाकम ने उस पर रॉड से वार किया। इसमें उसके भांजे सिमरजीत सिंह के जबाड़े पर लगा। लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने हरनाम सिंह की शिकायत पर उसके आरोपी भाई को नामजद करते हुए चार अन्य लड़कों पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed