फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मूकबाधिर व मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म कर नदी में डूबाकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद, 70 हजार जुर्माना

मूकबाधिर व मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म कर नदी में डूबाकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद, 70 हजार जुर्माना

Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मूकबाधिर व मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म कर नदी में डूबाकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद, 70 हजार जुर्माना

विज्ञापन
मूकबाधिर व मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म कर नदी में डूबाकर हत्या करने के दोषी को उम्रकैद, 70 हजार जुर्माना
चार दिन बाद नकटी नदी में अर्धनग्न हालत में मिला था किशोर को शव
यमुनानगर। साढौरा निवासी 15 साल के मूकबाधिर एवं मंदबुद्धि बच्चे से कुकर्म करने के बाद उसे नदी में डूबा कर हत्या करने के दोषी साढौरा निवासी दुष्यंत उर्फ गोला को कोर्ट ने उम्रकैद की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। किशोर लगभग डेढ़ साल पहले गणपति विर्सजन यात्रा के दौरान लापता हुआ था। करीब चार दिन बाद उसका शव नकटी नदी में अर्धनग्न हालत में गली सड़ी हालत में मिला था। करीब 14 माह तक चली सुनवाई के बाद एडीजे नरेश कत्याल की कोर्ट से दुष्यंत को दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया।

बॉक्स
गली सड़ी हालत में नदी से मिला था शव :
नौ सितंबर 2017 को साढौरा की नकटी नदी के पास करीब 14-15 वर्षीय किशोर का शव गली सड़ी हालत में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों ने उसकी शिनाख्त साढौरा निवासी एक मूकबाधिर एवं मंदबुद्धि बच्चे के रूप में हुई थी। शिनाख्त होने के बाद उसके चाचा ने बताया कि था उसके भाई का बेटा पांच सितंबर को गणपति विसर्जन यात्रा देखने के लिए घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। शव का मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। वहां पर किशोर से कुकर्म व हत्या की बात सामने आई। तब पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। परिजनों ने साढौरा निवासी दुष्यंत उर्फ गोला पर शक जाहिर किया था। शक के आधार पर पुलिस ने साढौरा निवासी दुष्यंत उर्फ गोला से पूछताछ की। तब उसने कबूल किया था कि उसने किशोर से कुकर्म किया। इसके बाद उसको नदी के पानी में डूबा कर मार डाला। तब से मामला कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed