फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सगाई करने के लिए परिवार गया था कोलकाता, पीछे चोरों ने ताला तोड़ 40 हजार का कैस व गहने

सगाई करने के लिए परिवार गया था कोलकाता, पीछे चोरों ने ताला तोड़ 40 हजार का कैस व गहने

Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सगाई करने के लिए परिवार गया था कोलकाता, पीछे चोरों ने ताला तोड़ 40 हजार का कैस व गहने
सगाई करने के लिए परिवार गया था कोलकाता, पीछे चोरों ने ताला तोड़ 40 हजार का कैस व गहने
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी की घटना, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जम्मू कॉलोनी से बहन की सगाई के लिए कोलकाता गए अभिक संतरा के सूने घर को चोरों ने खंगाल डाला। चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारियों, दीवान बैड व कमरों को खूब खंगाला। चोर यहां से 40 हजार रुपये की नकदी, करीब 60 हजार की एलईडी सहित करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पड़ोसी ने ताले टूटे देखकर अभिक को फोन पर इसकी सूचना दी। फ्लाइट पकड़कर परिवार सदस्य तुरंत घर पहुंचे। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जम्मू कॉलोनी निवासी अभिक संतरा ने बताया कि उसका प्लाईवुड फेस ट्रेडिंग का काम है। कोलकाता में उसकी बहन की सगाई थी। जिसके लिए 22 सितंबर को वह परिवार के सदस्यों सहित कोलकाता गया था। 11 अक्तूबर को उनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर की पिछली तऱफ के गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर वे तुरंत फ्लाइट बुक करके दिल्ली पहुंचे। रविवार को वह अपने घर आए तो उन्होंने देखा कि घर के पिछले गेट के ताले टूटे हुए पड़े है। घर के अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में से एक एलईडी गायब थी। सामान बिखरा हुआ था। दूसरे कमरे से अलमारी का लॉकर तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की चैन, सोने की दो जोड़ी बालियां, सोने की चार जोड़ी हाथ के कंगन व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed