फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अपनों ने ही बनाया हवस का शिकार, पिता ने बेटी व भतीजे ने बुआ से किया रेप, किशोरी ढाई माह की गर्भवती

अपनों ने ही बनाया हवस का शिकार, पिता ने बेटी व भतीजे ने बुआ से किया रेप, किशोरी ढाई माह की गर्भवती

Fri, 05 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपनों ने ही बनाया हवस का शिकार, पिता ने बेटी व भतीजे ने बुआ से किया रेप, किशोरी ढाई माह की गर्भवती
पिता ने बेटी व भतीजे ने बुआ से किया रेप, किशोरी ढाई माह की गर्भवती
विज्ञापन

मां के जाने के बाद पिता 13 साल की बेटी से करता था दुष्कर्म, पुलिस ने किया केस
पड़ोस की भाभी को बुलाने गई तो भतीजे ने अकेला पाकर किया दुष्कर्म, छत से देख रहे युवक ने भी बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में बेटियां न तो घर में सुरक्षित है और ना ही बाहर। अपने ही बेटियों को हवस का शिकार बना रहे है। रोजाना कही न कहीं रेप व छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे है। जिनमें अपनों पर ही आरोप लग रहे है। ऐसे ही दो मामले और सामने आए है। एक मामले में पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। वहीं दूसरे मामले में 21 वर्षीय भतीजे व एक अन्य युवक ने अपनी नाबालिग बुआ से दुष्कर्म किया। जब नाबालिग तीन माह की गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों पर पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है।
बॉक्स
छत से देखकर आया युवक, फिर उसने भी किया दुष्कर्म :
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह आठवीं पास है। वह अपने पड़ोस में रहने वाली भाभी के साथ मेहनत मजदूरी करने के लिए अकसर खेतों में चली जाती है। बीती 13 जुलाई को वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर जाकर मेहनत मजदूरी का पता करने गई थी। मगर उसे वहां पर भाभी नहीं मिली। इस दौरान घर पर उसका लड़का अजय अकेला था। अजय उसे जबरदस्ती अपने कमरे में खींच कर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अजय का पड़ोसी रिंकू अपने घर की छत पर खड़ा हुआ यह सब देख रहा था। अगले दिन 14 जुलाई को रिंकू ने उसे डरा धमका कर अजय के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। कुछ दिन पहले उसके पेट में दर्द होने लगा। उसने जब पेट दर्द के बारे में परिजनों को बताया तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि वह ढ़ाई माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजन सकते में रह गए। परिजनों ने जब इस बारे में पूछा तो उसने आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी युवकों अजय व रिंकू के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट व जान से मारने के आरोप में केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
मां चली जाती थी काम पर, सौतेला पिता 13 वर्षीय बेटी को बनाता था हवस का शिकार :
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 13 वर्षीय लड़की व एक लड़का है। उसकी 13 वर्षीय लड़की पहले पति की है। उसकी दूसरी शादी एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। वह घरों में सफाई करने का कार्य करती है। एक अक्तूबर को वह काम पर गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसकी लड़की ने उसे बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। जब वह घर पर नहीं होती तो पीछे से पिता घर पर आकर उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है। वह पिता की हरकतों से तंग आ चुकी है। रात के समय भी कई बार उससे गलत काम किया गया। अपनी लड़की की यह बात सुनकर वह हैरान रह गई। उसने घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला थाना एसएचओ शीलावंती का कहना है कि दोनों मामलों में आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed