फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -एमसी चुनाव की मीटिंग को लेकर लेकर खूनी संघर्ष शुरू।

-एमसी चुनाव की मीटिंग को लेकर लेकर खूनी संघर्ष शुरू।

Thu, 27 Sep 2018 09:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
-एमसी चुनाव की मीटिंग को लेकर लेकर खूनी संघर्ष शुरू।
एमसी चुनाव की मीटिंग कराने से मना किया तो हमला कर दिखाया देसी कट्टा, पीड़ित ने छत पर जाकर बचाइ जान
विज्ञापन

जगाधरी की मनोहर कॉलोनी की घटना, एमसी पद के उम्मीदवार पर आरोप
पुलिस ने आरोपी सहित करीब 18 पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की मनोहर कॉलोनी में एमसी चुनाव की मीटिंग कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोपी है कि मीटिंग करने से मना करने पर एमसी पद के लिए खड़े होने वाले उम्मीद्वार ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। व्यक्ति ने पड़ोसी के घर में घुस गया। तो आरोपियों ने उसके पड़ोसी के घर में तोड़फोड़ की। व्यक्ति ने छत पर जाकर जान बचाई। आरोपी ने इस दौरान व्यक्ति को देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनोहर कॉलोनी निवासी कन्हैया लाल उर्फ विक्रम ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी निवासी रिषी वार्ड नंबर छह से नगर निगम चुनाव में एमसी पद पर खड़ा होने की तैयारी कर रहा है। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह कॉलोनी में पीर की मजार के पास खड़ा था। तभी आरोपी रिषी अपनी करेटा कार में आया। उसके साथ तीन-चार युवक और थे। आरोपी रिषी उसे कहने लगा कि आपके घर के पास उन्होंने एमसी इलेक्शन के संबंध में मीटिंग करानी है। लेकिन उसने मना कर दिया था। इसको लेकर आरोपी रिषी उससे बहस करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसे गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। करीब आधा घंटा बाद फिर रिषी अपने साथ अपने चाचा के लड़के सैम व इशापुर कॉलोनी निवासी अभि व अन्य 10-15 लड़के लेकर बाइकों पर आए। उनके हाथों में डंडे बिंडे थे। आते ही आरोपियों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी। वह आरोपियों से डरकर अपने पड़ोसी हीरा के घर में घुस गया। उसके बाद आरोपी उसके पड़ोसी हीरा का बिजली का मीटर तोड़ दिया और पड़ोसी हीरा के घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। उसने छत पर छुपकर जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने उसके पड़ोसी हीरा के घर में तोड़फोड़ कर वहां रखा सामान काउंटर व अन्य सामान भी तोड़ दिया। रिषी के पास देशी कट्टा था। उसे छत पर देख जब आरोपी रिषी ने उसकी तरफ देसी कट्टा के मुंह किया तो उसे ईंट मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। आरोपी उसे गाली गलौच करने लगे। शोर सुनकर कॉलोनी वासी अरुण कुमार, उसका भाई राजिंद्र कुमार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर कर हथियार हवाओं में लहराते हुए वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर जगाधरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में कन्हैया लाल की शिकायत पर आरोपी रिषी, सैम व अभि को नामजद करते हुए 10-15 अन्य पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
केस वापस लेने के लिए दे रहा धमकियां :
कन्हैया लाल ने बताया कि जब आरोपी रिषी को पता चला कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली है। तो आरोपी ने उसके भाई के पास फोन किया। जिसमें उसने केस वापस लेने की बात कहीं। केस वापस न लेने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तीन आरोपियों को नामजद कर 10-15 अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
फोटो : 28 व 29
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed