{"_id":"5ba14ba8867a557eac52839a","slug":"1537297302181-10-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बैंक कर्मी बता मोबाइल कम्यूनिकेशन संचालक के अकाउंट से निकाले 1.10 लाख, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बैंक कर्मी बता मोबाइल कम्यूनिकेशन संचालक के अकाउंट से निकाले 1.10 लाख, हंगामा
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुद को बैंक कर्मी बता मोबाइल कम्यूनिकेशन संचालक के अकाउंट से निकाले 1.10 लाख, हंगामा
क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर विश्वास में लेकर की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खूद की आईसीआईसीआई बैंक का कर्मी बताकर एक युवक ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर पापा मोबाइल कम्यूनिकेशन के संचालक मनदीप के अकाउंट से एक लाख दस हजार रुपये निकलवा लिए। बैंक खाते में 76 हजार रुपये होने पर बैंक द्वारा खाते से रकम देने पर पीड़ित व उसके परिजनों ने आकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित मनदीप को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
न्यू हमीदा निवासी मनदीप ने शहर पुलिस को बताया कि उसकी नगर निगम कार्यालय के सामने सिटी सेंटर रोड पर पापा कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। तीन चार दिन पहले उसके पास राकेश नाम के युवक की कॉल आई। जिसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मी बताया। राकेश ने उससे कहा कि बैंक की ओर से स्कीम चल रही है। आप मात्र 199 रुपये देकर क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। उसने क्रेडिट कार्ड बनाने पर हामी भर दी। इसके बाद सोमवार को फिर उसके पास राकेश की कॉल आई। तब उसने उसे अपनी दुकान पर बुला लिया। यहां पर ग्राहकों से निपटने के बाद उसने आरोपी राकेश से बात की, तो उसने 199 रुपये का अकाउंट पे चेक मांगा और आइडी प्रूफ लिया। इसके बाद राकेश नाम का युवक चला गया। मनदीप ने बताया कि उसका खाता इंडियन ओवरसीज बैंक में है। खाते में 76 हजार रुपये थे। मंगलवार को उसके पास बैंक से फोन आया कि आपके खाते से एक लाख दस हजार रुपये चेक के जरिए निकाले गए हैं। इसलिए शेष पैसा जमा करा दो। तब उसे ठगी का पता लगा। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।