फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   चोरों ने दो घरों व शनिमंदिर को निशाना बनाकर चुराया हजारों रुपये का सामान

चोरों ने दो घरों व शनिमंदिर को निशाना बनाकर चुराया हजारों रुपये का सामान

Thu, 02 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों व शनिमंदिर को निशाना बनाकर चुराया हजारों रुपये का सामान
चोरों ने दो घरों व शनिमंदिर को निशाना बनाकर चुराया हजारों रुपये का सामान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरों ने अलग-अलग स्थानों दो सूने घरों का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। वहीं चोरों ने प्रोफेसर कालोनी स्थित शनि मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की दानराशि चोरी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी।
गांव मंडेबर निवासी माया देवी ने बताया कि 27 जुलाई को वह परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सो रही थी। इस दौरान उनके गांव का ही युवक सचिन उनके घर में घुस गया। आरोपित ने घर से आठ हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी बालियां, नोज पिन, सोने की अंगुठी व एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। शोर सुनकर उसकी आंख खुल गई। वह जब जागी तो आरोपी उसे देखकर फरार हो गया। उसने आरोपी का पीछा कर उसे पकडने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, गांव दड़वा निवासी राजिंद्र ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को सुबह तीन बजे चोरों ने उनके घर में घुसकर आठ हजार रुपये की नकदी, दो सोने की अंगुठियां, चांदी की चेन तथा पेनकार्ड चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कृष्णा नगर कालोनी निवासी अशोक पांडे ने बताया कि वह प्रोफेसर कालोनी स्थित शनि मंदिर में पूजारी का कार्य करता है। 30 जुलाई की शाम को वह मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद घर चला गया था। सुबह जब वह मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा तो उसने देखा कि मंदिर के दानपात्र का ताला टूटा पड़ा है और अंदर से दानराशि गायब है। उसने मंदिर से चोरी की सूचना अन्य लोगों को दी। अशोक ने बताया कि चोरों ने मंदिर के दानपात्र से करीब 25 हजार रुपये की दानराशि चोरी की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed