फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाजार जा रही महिला का बाइक सवार युवकों ने झपटा महिला का पर्स

बाजार जा रही महिला का बाइक सवार युवकों ने झपटा महिला का पर्स

Thu, 02 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाजार जा रही महिला का बाइक सवार युवकों ने झपटा महिला का पर्स
युवकों ने झपटा महिला का पर्स
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सरनी चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने महिला का पर्स झपट लिया। पर्स में 35 सौ रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। विकास नगर कालोनी निवासी लखविंद्र सिंह ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 31 जुलाई को रात सवा आठ बजे बाजार में किसी काम से जा रही थी। जब वह सरनी चौक पर पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरकर उसके पास आया। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक उसके हाथ से पर्स झपटकर बाइक सवार दूसरे युवक के साथ बैठकर मौके से भाग गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को पीछाकर उन्हें पकडने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed