फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में घुसकर हमला करने का आरोप

घर में घुसकर हमला करने का आरोप

Mon, 16 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला करने का आरोप
घर में घुसकर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

रादौर। गांव संधाली में रात के समय कुछ हथियारबंद लोगों ने रंजिशन एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके परिवार के लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमले में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव संधाली निवासी संदीप राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय वह अपने परिवार के साथ अपने घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के सुधीर राणा, फतेह सिंह, अजय कुमार, हिमांशु, मोहित कुमार, नरेश कुमार, भानु आदि ने जबरन उनके घर में घुसकर उन पर लाठियों डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसे व उसकी मां शारदा, चाचा सुमित कुमार और उसकी चाची को गंभीर चोटें आई। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed