{"_id":"5b3d20544f1c1b56238b4891","slug":"15307326275-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर चार लोगों ने युवक को किया अगवा, जीरकपुर में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर चार लोगों ने युवक को किया अगवा, जीरकपुर में केस दर्ज
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर युवक को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के एक युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक के पिता की शिकायत पर पंजाब के जीरकपुर थाना पुलिस ने अपहरण के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना प्रमुख इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि यमुनानगर निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी है कि जीरकपुर हाईवे पर चौड़ा बाजार में एक सर्विस एजेंसी की तरफ से विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का काम किया जाता है। दो महीने पहले उसके लड़के आदित्य ने इस एजेंसी वालों के साथ फोन पर बातचीत की। जिनकी तरफ से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लड़के को जीरकपुर बुला लिया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में उसका लड़का मिलने के लिए यमुनानगर अपने घर आता रहा। उस समय उसने बताया कि उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर काम करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके लड़के से प्रशिक्षण के नाम पर दस हजार रुपये महीने के हिसाब से दो बार 40-40 हजार रुपये भी ले लिए। 21 जून को उसकी लड़के के साथ आखिरी बार बात हुई, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 25 जून को उसके लड़के ने अपनी बहन के मोबाइल पर चार आरोपियों के फोटो और नंबर भेजे। जिसके बाद उसके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद वे अपने लड़के की तलाश करने के लिए जीरकपुर आए तो कंपनी का दफ्तर बंद मिला। 27 जून को शिकायतकर्ता की आरोपियों के साथ फोन पर बात भी हुई, लेकिन उन्होंने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लक्की, रोहत, अमृत उर्फ सुखा काहलो, छिंदरपाल के खिलाफ अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।