{"_id":"5b3d203d4f1c1bae288b4a79","slug":"15307326046-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच कर रही महिला से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच कर रही महिला से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच कर रही महिला से छेड़छाड़, ग्रामीणों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
डर से महिला ने नहीं दी शिकायत, पुलिस ने घंटेभर पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर में तेलीपुरा गांव के एक युवक ने शौच करने खेत में गई महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया तो भागकर गन्ने के खेत में छिप गया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर युवक को पकड़कर उसकी खूब धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी कई दिन से खेतों में शौच करने वाली महिलाओं को छिपकर देखता था। महिला थाना पुलिस ने करीब एक घंटे तक आरोपी युवक से पूछताछ की। लेकिन महिला ने कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने की बात कहकर कोई कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया।
गांव शहजादपुर निवासी एक महिला ने बताया कि बुधवार सुबह वह खेतों में घूमने के लिए गई थी। इस दौरान वह गन्ने के खेत में शोच करने लगी। आरोप है कि इस दौरान खेत में पहले से ताक पर बैठे तेलीपुरा निवासी युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर खेत से बाहर आई। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तब तक आरोपी वहां से भागकर दूसरे गन्ने के खेत में छिप गया। करीब 15-20 ग्रामीणों ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी खूब धुनाई की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक कई दिन से यहां आ रहा था और खेत में शोच कर रही महिलाओं को देखता था।
आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने लेकर आई थी। महिला के ब्यान लिए गए, लेकिन कोर्ट कचहरी के डर से महिला ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाई। महिला का कहना था कि युवक की धुनाई हो गई। उसे इसमें ही इंसाफ मिल गया।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, महिला थाना यमुनानगर।