{"_id":"5b3a6a7f4f1c1be8568b45b7","slug":"15305550076-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे एएसआई के बेटे पर बाप बेटे ने किया फायर, हाथ को छूकर निकली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे एएसआई के बेटे पर बाप बेटे ने किया फायर, हाथ को छूकर निकली गोली
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में एएसआई के बेटे पर की फायरिंग, हाथ को छूकर निकली गोली
- सदर थाना क्षेत्र के गांव अकालगढ़ की घटना, पुलिस ने दोनों बाप बेटे पर किया हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज
- करीब 15 साल से दोनों परिवारों में चल रही रंजिश, दोनों बाप बेटा गिरफ्तार, भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर क्षेत्र के गांव अकालगढ़ में खेत से लौट रहे पुलिस विभाग में तैनात एएसआई आलमदीन के बेटे रहीम को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली रहीम के हाथ को छूती हुई निकल गई। आरोप गांव के ही रूलिया राम और उसके बेटे मनोज पर लगा है। रहीम का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं, जब विरोध किया तो फायरिंग कर दी। आरोपी बाप बेटे का आरोप है कि रहीम और उसका रिश्तेदार उनसे छीनाझपटी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी बाप बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अकालगढ़ निवासी रहीम ने बताया कि उसके पिता आलमदीन हरियाणा पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों वे अंबाला में तैनात हैं। रहीम ने बताया कि लगभग 15 साल पहले उनका गांव के ही रूलिया राम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी से उनकी रंजिश चलती आ रही है। सुबह वह अपने रिश्तेदार महमूदपुर निवासी अकरम खान के साथ खेत में गया था। साढ़े दस बजे के करीब वे दोनों खेत से घर लौट रहा था। जब वे रूलिया राम के घर के सामने से निकलते ही वह और उसका बेटा मनोज कुमार ने उन्हें देखकर गालियां देनी शुरू दी। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उन पर फायर कर दिया। गोली उसके हाथ को छूती हुई निकल गई। जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। उसके रिश्तेदार अकरम खान ने उसे अस्पताल में भरती करवाया। जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अकरम खान की शिकायत पर आरोपी रूलिया राम व मनोज कुमार के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसआई विजय का कहना है कि जांच में आरोपियों की बहुत पुरानी रंजिश सामने आई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि रहीम व उसका रिश्तेदार उनसे छीना झपटी कर रहे थे, तभी फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।