{"_id":"5b33dbc54f1c1b2b428b7165","slug":"1530125254193-12-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 93 मामलों में नामजद सवा साल से फरार चल रहे मोस्टवांटेड हीरा पहाड़ी गिरफ्तार, 12 और कबूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के 93 मामलों में नामजद सवा साल से फरार चल रहे मोस्टवांटेड हीरा पहाड़ी गिरफ्तार, 12 और कबूली
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के 93 मामलों में नामजद मोस्ट वांटेड हीरा पहाड़ी गिरफ्तार
- सवा साल से चल रहा था फरार, चोरी की 12 और वारदात कुबूली
- दिन में तलाशता था ताले लगे बंद घर, रात में लोहे की रॉड से चंद मिनट में तोड़ देता था बड़े से बड़ा ताला
सीआईए वन की टीम ने देसी कट्टे के साथ किया काबू, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया
- 12 साल की उम्र से कर रहा था चोरी, दिन में रेकी कर बंद मकानों में देता था वारदातों को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चोरी के 93 मामलों में नामजद सवा साल से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड हीरा उर्फ पहाड़ी को सीआईए वन की टीम ने देसी कट्टे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने 93 चोरी के मामलों के अलावा 12 और चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। 12 साल की उम्र से अब तक हीरा पर 105 चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। अन्य वारदात के खुलासे व चोरी के सामान की रिकवरी के लिए सीआईए वन की टीम ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
चोरी की फिराक में घूम रहा था बाड़ी माजरा के पास : सीआईए वन इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बाड़ी माजरा के नजदीक चोरी की फिराक में एक युवक घूम रहा है। सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में एएसआई मोहन वालिया, हेड कांस्टेबल रोहित, सिपाही विपिन व आजाद को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देकर चोरी को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे आरोपी को काबू किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान हुडा सेक्टर-15 जगाधरी निवासी हीरा उर्फ पहाड़ी के नाम से हुई। आरोपी की लंबे समय से पुलिस को तलाश थी।
12 साल की उम्र से कर रहा चोरी : हीरा उर्फ पहाड़ी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। 12 साल की उम्र में वह अपने माता पिता के साथ हुडा सेक्टर-15 में आकर रहने लगा था। तभी से आरोपी चोरी करने लगा था। चोरी की आदतों की वजह से मां बाप ने उसे बेदखल कर दिया। शादी के दौरान उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
ऐसे करता था चोरी : कबूलनामे में हीरा ने बताया कि वह अपने साथ एक सरिया रखता है। जिससे वह कुछ ही क्षणों में ताले को चटका देता है। इससे पहले वह दिन के समय कॉलोनियों में रेकी करता था। वह गेट पर ताले लगे घर को ढूंढता था और रात के समय अकेला ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी हीरा फर्कपुर, शहर यमुनानगर व शहर जगाधरी थाना क्षेत्र में सबसे अधिक चोरियां करता था।
जेल में बने पीर की मजार का भी चुराया था दानपात्र : हीरा इतना शातिर था कि उसने जेल में बंद रहकर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। स्टाफ के मुताबिक आरोपी चोरी के मामले में दो साल पहले जेल में बंद था। इस दौरान उसने जेल में बने पीर बाबा की मजार से दान पात्र चोरी कर लिया। तब इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
हाल में की गई ये चोरियां कबूली : इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पौने चार माह पहले आजाद नगर की गली नंबर चार के बंद पड़े मकान के ताले चटका कर वहां से आभूषण चोरी किए थे। साढ़े चार माह पूर्व जगाधरी के दुर्गा गार्डन में बंद पड़े मकान से जेवरात व सोना चुराया। 25 दिन पहले लक्ष्मी नगर में सूने घर के ताले तोड़ आभूषण व नगदी चुराई। 29 महीने पहले रामपुरा हनुमान मंदिर के मेन गेट का ताला खोलकर दान पात्र चुराया। पकड़े जाने के डर से वहां लगे सीसीटीवी कैमरा की हार्ड डिस्क भी चुराई थी। दो महीने पहले रेलवे कालोनी, ढाई महीने पहले गली नंबर-नौ आजाद नगर से आभूषण व नगदी चुरा ली, ढाई महीने पहले विकास कालोनी से जेवरात नकदी व बर्तन चुराए, 11 माह पूर्व रेलवे स्टेशन चौक स्थित देवी मंदिर के ताले तोड़कर सोने की नथ, दो छत्तर, नकदी व साथ लगते शीतला माता मंदिर से नकदी चुराई, पौने दो महीने पहले माडल टाउन के मकान से नकदी चुराई। पांच माह पहले ईएसआई अस्पताल के सामने बंद पड़े मकान से जेवरात, सोना, एलईडी व नकदी चुराई।
आरोपी अकेला ही चोरियां करता है। गेट पर कितना ही बड़ा ताला लगा हो, वह चंद सेकेंड में उसे तोड़ देता है। आरोपी पर 93 मामले पहले से दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन है। उसने 12 चोरी की वारदात और कबूली है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से चोरी किए गए सामान की बरामदगी व अन्य वारदातों के खुलासे होने की संभावना है।
- इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, इंचार्ज, सीआईए वन यमुनानगर।
फोटो : 14