{"_id":"5b328e1e4f1c1bf36e8ba226","slug":"153003983912-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर ट्रक ने दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर ट्रक ने दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक को कुचला, मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर ट्रक ने दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक को कुचला, मौत
- गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार को मंगलवार सुबह चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर ट्रक ने कुचल दिया। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार (55) ट्रेडिंग का काम करते थे। पहले वह सहारनपुर में अपना काम करते थे, लेकिन कुछ समय से यमुनानगर में ही काम करने लगे। मंगलवार सुबह वे अपनी स्कूटर पर सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर पश्चिमी यमुना नहर पर बने पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे हाईवे के बीचोबीच गिर गए। ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में नरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक ट्रक को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। सूचना पाते ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे समस्याओं के समाधान को लेकर पीएम तक को भेजी शिकायतें : नरेश दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक थे। लंबे समय से वे रेल यात्रियों की समस्याओं व रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली खामियों की उठा रहे थे। उन्होंने पीएम, रेलमंत्री व सांसदों को कई बार लेटर लिखकर व शिकायत पत्र भेजकर लंबे रूट की ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई बढ़ाने सहित कई मांगे की हुई थी। उनकी मौत के बाद दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने शोक जताया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो : 22 व 23