फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूटी की बैंटरी बदलने को लेकर शोरूम संचालक व ग्राहक के बीच झड़प, हंगामा

स्कूटी की बैंटरी बदलने को लेकर शोरूम संचालक व ग्राहक के बीच झड़प, हंगामा

Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी की बैंटरी बदलने को लेकर शोरूम संचालक व ग्राहक के बीच झड़प, हंगामा
स्कूटी की बैटरी बदलने को लेकर शोरूम संचालक व ग्राहक के बीच झड़प, हंगामा
विज्ञापन

ग्राहक का आरोप दावे के तहत नहीं बदली बैटरी, फोन पर गाली देने व शोरूम आने पर सरिये से हमला किया
शोरूम संचालक दो तीन युवकों ने शोरूम में घुसकर की तोड़फोड़, विरोध जताने पर जान से मारने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्कूटी की बैटरी बदलने को लेकर जगाधरी स्थित ई-रिक्शा शोरूम संचालक व ग्राहक के बीच झड़प हो गई। काफी देर तक शोरूम में हंगामा होता रहा। शोरूम संचालक ने स्कूटी में बैटरी बदलवाने आए युवक व उसके साथियों पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। जबकि युवक ने शोरूम संचालक व कर्मचारियों पर सरिये से हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से शहर थाना पुलिस में शिकायत आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
पहला पक्ष
रूप नगर कॉलोनी निवासी संदीप ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने अपने दोस्त शाहबाद निवासी विपिन को हुडा सेक्टर 18 के नजदीक स्थित ई-रिक्शा शोरूम से बैटरी पर चलने वाली स्कूटी दिलाई थी। तब शोरूम संचालक ने एक बार चार्ज करने के बाद स्कूटी की बैटरी से 50-55 किलोमीटर चलने का दावा किया था। यदि इतने किलोमीटर न चले तो नई बैटरी डालकर देने की बात कही थी। संदीप ने बताया कि विपिन ने जब स्कूटी चलाई तो उसकी बैटरी ने 30-32 किलोमीटर की ही एवरेज दी। उन्होंने स्कूटी को बैटरी डलवाने के लिए वहां खड़ी कर दी। लेकिन अभी तक उसमें दूसरी बैटरी नहीं बदली गई। मंगलवार को जब उसके भाई कमल ने फोन पर स्कूटी के बारे पूछा तो आरोप है कि शोरूम मालिक ने फोन पर गाली देनी शुरू कर दी। उसके भाई ने फोन काटकर उसे फोन किया कि स्कूटी ले आओ। इसके बाद जब वह एजेंसी पर पहुंचा तो मालिक ने फिर से गली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक कर्मचारी ने लोहे की राड लेकर मारने लग गया। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी। विपिन ने बताया कि उन्होंने शोरूम में कोई तोड़फोड़ नहीं की। शोरूम संचालक व कर्मचारियों द्वारा स्वयं शीशे तोड़कर मामले को दबाना चाहते है।
विज्ञापन


दूसरा पक्ष
दो तीन युवक आए, आते ही शोरूम में तोड़फोड़ की : जैन
रूप नगर निवासी रवीश जैन ने बताया कि उसका हुडा सेक्टर 18 के नजदीक ई-रिक्शा व स्कूटी का शोरूम है। दो महीने पहले शोरूम से कुछ लोग स्कूटी खरीदकर ले गए थे और इस दौरान उस स्कूटी की बैटरी खराब हो गई। मंगलवार दोपहर के समय वे लोग आए और स्कूटी शोरूम पर आते ही उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके व उसके पिता सुरेंद्र कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को बुलाया है थाने : थाना शहर जगाधरी के एडिशनल एसएचओ जयपाल राणा का कहना है कि ई-रिक्शा शोरूम में हुए झगड़े की दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आई है। शोरूम संचालक ने तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे शिकायतकर्ता ने रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed