{"_id":"5b22b6764f1c1b8c278b5bd1","slug":"152900159315-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी
यमुनानगर। बिलासपुर रोड स्थित बाबा कालोनी में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बाबा कालोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कालोनी में आभूषणों की दुकान की हुई है। 11 जून को वह प्रतिदिन की तरह दुकान को बंद करके घर आ गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शहर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से नकदी व आभूषण गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।