{"_id":"5b22b6734f1c1ba96e8b8082","slug":"1529001590316-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन 16 युवकों ने पीटकर युवक को किया घायल, चार नामजद सहित अन्य पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन 16 युवकों ने पीटकर युवक को किया घायल, चार नामजद सहित अन्य पर केस
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को पीटने के मामले में चार नामजद सहित अन्य पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के मधु चौक के नजदीक हुई मारपीट में पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए करीब दर्जन भर अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बैंक कालोनी निवासी सुमित दहिया ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले सुमित राणा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। सुमित दहिया ने बताया कि वह मधु चौक पर किसी काम से गया था। इस दौरान सुमित राणा ने अपने साथियों शिपू, विकास पांडे, राजन तथा दर्जन भर अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।