फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाप बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगे 4.90 लाख

बाप बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगे 4.90 लाख

Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाप बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से ठगे 4.90 लाख
बाप-बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर महिला से 4.90 लाख ठगे
विज्ञापन

आरोपी बाप बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
साढौरा (यमुनानगर)। गांव पहाड़ीपुर के बाप-बेटे ने जमीन बेचने के नाम पर एक महिला के साथ 4 लाख 90 हजार की ठगी की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दल सिंह व उसके बेटे संजीव के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।

साढौरा निवासी सुषमा ने पुलिस को बताया कि दल सिंह ने 24 मार्च 2015 को उसके साथ अपनी 5 कनाल 7 मरले जमीन बेचने का सौदा किया था। सौदे का इकरारनामा करने के समय सुषमा ने दल सिंह को 2 लाख 20 हजार रुपये नकद देकर रजिस्ट्री की तारीख 25 मई 2015 तय कर ली। लेकिन इस तारीख पर दल सिंह ने रजिस्ट्री नहीं करवाई तो आपसी सहमति से रजिस्ट्री की तारीख 30 सितंबर 2015 तय की गई। सुषमा का आरोप है कि रजिस्ट्री की तारीख बढ़ाते समय दल सिंह ने उससे 80 हजार रुपये ले लिए। परंतु दल सिंह ने इस दिन भी रजिस्ट्री नहीं करवाई और बहाने से 1 लाख 90 हजार लेकर रजिस्ट्री की तारीख 3 नवंबर 2016 तय करवा ली। तय तारीख को सुषमा बकाया रकम लेकर तहसील कार्यालय में पहुंच गई। लेकिन दल सिंह रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचा। सुषमा ने नायब तहसीलदार के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी। सुषमा द्वारा दल सिंह से संपर्क करने पर वह टालमटोल करता रहा और रजिस्ट्री नहीं करवाई। इस दौरान सुषमा ने दल सिंह की जमीन के कागज चेक किए तो पता चला कि दल सिंह ने इस जमीन पर बैंक से लोन लिया हुआ है। सुषमा द्वारा इस बारे में दल सिंह से बात करने पर वह रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करता रहा। कुछ दिन पहले सुषमा दल सिंह के घर गई तो उस समय वह शराब के नशे में था। सुषमा द्वारा रजिस्ट्री की बात करने पर दल सिंह व उसके बेटे संजीव ने रजिस्ट्री करवाने से इंकार करने के अलावा सुषमा को जान से मारने की धमकी दी। अपने साथ ठगी होने का अहसास होते ही सुषमा ने दल सिंह व उसके पुत्र संजीव के विरुद्ध पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन

एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि सुषमा की शिकायत पर दल सिंह व उसके पुत्र संजीव के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed