फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   धमकाकर चार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल व चार हजार की नकदी

धमकाकर चार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल व चार हजार की नकदी

Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
धमकाकर चार बदमाशों ने युवक से छीना मोबाइल व चार हजार की नकदी
युवक को धमका कर चार बदमाशों ने छीना मोबाइल व नकदी
विज्ञापन

अन्य स्थान पर बाइक सवार ने युवक का झपटा मोबाइल
- पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर किया छीना झपटी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। स्नेचिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। रोजाना कहीं ने कहीं स्नेचिंग की घटनाएं हो रही है। इसी कड़ी में दो मामले ओर प्रकाश में आए है। पांसरा फाटक के पास चार अज्ञात युवकों ने युवक से मोबाइल व चार हजार रुपये की नकदी छीन ली। जबकि दूसरे स्थान पर अज्ञात युवक ने अन्य युवक से मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने दोनों केस में अज्ञात पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव लापरा निवासी कुर्बान ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 मई को पांसरा फाटक के नजदीक से जा रहा था। रास्ते में उसे चार व्यक्ति मिले। जब तक वह कुछ समङा पाता आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जेब से चार हजार रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, जिला अंबाला के गांव पौंटी निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि जगाधरी में वह किसी काम से आया था। जब वह हुडा सेक्टर-17 में डिस्पेंसरी के नजदीक पहुंचा तो बाइक पर सवार हो एक युवक आया। आरोपी उसके हाथ से उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed