{"_id":"5b0affe74f1c1bf36e8b4db7","slug":"152744753419-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, केस दर्ज
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के अंटावा गांव निवासी महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। विरोध जताने पर पीटकर घर से निकालने का भी आरोप है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
गांव अंटावा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी 11 नवंबर 2016 को करनाल के गांव गंधार निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा जरूरी सामान भी दिया था। मगर शादी में दिए सामान से उसका पति खुश नहीं हुआ। उसने शादी के कुछ दिन बाद दहेज में और कीमती सामान की मांग को लेकर उत्पीड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट कर घर से निकाल दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके आरोपी पति के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।