फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   साइकिल पर स्कूल से लौट रही नौंवी कक्षा की छात्रा को बाइक अड़ाकर रोक की युवक ने की छेड़छाड़

साइकिल पर स्कूल से लौट रही नौंवी कक्षा की छात्रा को बाइक अड़ाकर रोक की युवक ने की छेड़छाड़

Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
साइकिल पर स्कूल से लौट रही नौंवी कक्षा की छात्रा को बाइक अड़ाकर रोक की युवक ने की छेड़छाड़
साइकिल पर स्कूल से लौट रही नौंवी कक्षा की छात्रा को बाइक अड़ाकर रोक की छेड़छाड़
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव से सरकारी स्कूल में साइकिल पर जा रही नौंवी कक्षा की छात्रा को एक युवक ने बाइक अड़ाकर रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। छात्रा ने यह बात परिजनों को बताई। छात्रा के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी मुस्तफाबाद के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है। रोज की तरह शनिवार सुबह उसकी बेटी घर से साइकिल पर स्कूल गई। छुट्टी के बाद जब उसकी बेटी वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में मुस्तफाबाद के बाद पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। इससे पहले उसकी बेटी कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने बाइक उसकी बेटी की साइकिल के आगे अड़ा दी। उसके बेटी के रुकते ही आरोपी ने उससे कहा कि वह उससे कुछ बात करना चाहता है। आरोप है कि लड़की के मना करने पर आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। उसकी लड़की ने शोर मचाया। लड़की के शोर मचाते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के बयान लिए। जांच अधिकारी एएसआई पूनम का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed