{"_id":"5afc85ff4f1c1b5c798b480b","slug":"152649881214-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह किशोरी को रोक तीन युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह किशोरी को रोक तीन युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह किशोरी को रोक तीन युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर धमकाया
पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर तीन युवकों पर किया पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। जठलाना थाना क्षेत्र के गांव में तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की को सरेराह जबरन रोक कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोरी ने इसकी शिकायत पुलिस का दी। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ मई को वह किसी काम से गांव में जा रही थी। रास्ते में गांव के ही दीपक प्रताप, घेसपुर निवासी राहुल व एक अन्य युवक ने उसे सरेआम बीच रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके द्वारा शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने लड़की की शिकायत के आधार पर दीपक व राहुल को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।